फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीट यूजी में स्मार्ट सिटी के विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 37 की अविका ऑल इंडिया में पांचवें स्थान पर रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीट यूजी का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया है। इसमें स्मार्ट सिटी के विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रर्दशन रहा। सेक्टर 37 की अविका ऑल इंडिया में पांचवें स्थान पर रहीं। जबकि एक निजी कंपनी में सहायक हेल्पर के रूप में काम करने वाले जितेंद्र प्रसाद के बेटे ऑल इंडिया में 327वीं रैंक पर रहे। इसके एक निजी स्कूल के छात्र रजत गुप्ता दूसरे प्रयास में 7913 रैंक पर रहे। इसी प्रकार मानसी यादव तीसरे प्रयास में 24900 रैंक पर रहीं। वहीं, राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों का भी नीट में बेहतर प्रदर्शन रहा।
देश में पांचवें स्थान पर रहीं अविका
सेक्टर-37 निवासी अविका लड़कियों की श्रेणी में प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि ऑल इंडिया में पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने 700 में से 680 अंक प्राप्त किए हैं। उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। उन्होंने नीट की परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की। उनका कहना है कि जो विषय मुझे समझ में नहीं आता था, उसे मैं यू-ट्यूब से समझने का प्रयास करती थी। मेरी सफलता में पापा (डॉ. आशुतोष अग्रवाल) का सहयोग बहुत अधिक है।
विज्ञापन

श्रमिक के बेटे की रही 327 रैंक

सेक्टर 55 के राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले जतिन कुमार ने ऑल इंडिया में 327वीं रैक प्राप्त की है। उनके पिता एक निजी कंपनी में श्रमिक के रूप में काम करते हैं। जतिन ने बताया कि वह रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे। वह भौतिकी पर ज्यादा समय देते थे। रसायन व जीव विज्ञान को थोड़ा कम समय देते थे।
विज्ञापन



दूसरे प्रयास में मिली सफलता
सेक्टर 15 स्थित एक निजी स्कूल के विद्यार्थी रजत को दूसरे प्रयास में सफलता मिली। उनका कहना था कि पहली बार में मेरी रैंक अच्छी नहीं थी। इसके बाद मैंने दोबारा भौतिकी पर विशेष ध्यान देते हुए परीक्षा दी। इस बार मेरी बेहतर रैंक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें