फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर एआई तकनीक से रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- एफएमडीए लेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद
विज्ञापन

- सड़कों के बेहतर रखरखाव का किया जा रहा खाका तैयार, एक निजी कंपनी की ली जाएगी सहायता
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी की सड़कों पर अब चंडीगढ़ की तर्ज पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए हाल ही में प्राधिकरण की एक उच्च अधिकारी को उत्तराखंड में प्रशिक्षण दिया गया है। एआई के माध्यम से सड़कों को खस्ताहाल होने से बचाया जा सकेगा। समय पर उनकी मरम्मत कराई जा सकेगी।
औद्योगिक नगरी में सड़कों की हालत बेहद खराब बनी हुई है। फिर चाहे एनआईटी 3 की सबसे व्यस्तम सड़कों में एक ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की सड़क हो या सेक्टर-12 से बीपीटीपी चौक को जोड़ने वाली सड़क हो। यही हालत सेक्टर-15-16, 17, 18 डिवाइडिंग रोड, ग्रेटर फरीदाबाद की सड़कों की बनी हुई है। इससे लोग बेहद परेशान हैं। सड़कों की जर्जर अवस्था को लेकर आए दिन लोग नगर निगम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते नजर आते हैं। वहीं अब शहर को नए सिरे से विकसित करने का जिम्मा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। प्राधिकरण की ओर से कुछ जगह सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्राधिकरण की ओर से जल्द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की मदद ली जाएगी। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। फिलहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चंडीगढ़, यातायात की कानून व्यवस्था की स्थिति को आकार दे रहा है और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी बढ़ावा दे रहा है, जो न केवल अपराधों में शामिल वाहनों का पता लगाने में सक्षम हैं, बल्कि चोरी किए गए वाहनों का भी पता लगाने में सक्षम हैं।

वर्जन
एआई तकनीक से चंडीगढ़ में यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। फरीदाबाद में निजी एजेंसी के माध्यम से एआई की मदद ली जा सकती है।
- डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त सीईओ, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें