फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूल वैन के नीचे आया छह साल का बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल-बाल बची जान, हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना छांयसा क्षेत्र के गांव चांदपुर स्थित आरटीएस कॉलोनी में शुक्रवार को छुट्टी के बाद बच्चे को घर छोड़ने पहुंची निजी स्कूल की वैन की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद बच्चा वैन के नीचे गिर गया और वैन उसके ऊपर से गुजर गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। उसके सिर में चोट लगी, जिसके बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को निजी स्कूल की वैन छह वर्षीय अनुज को छुट्टी के बाद उसके घर छोड़ने के लिए आरटीएस कॉलोनी पहुंची थी। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चालक ने बच्चे को वैन से उतारा और आगे बढ़ने लगा। इसी दौरान बच्चा अचानक वैन की टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर वैन के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक ने करीब 20 मीटर आगे जाकर वैन रोकी। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की। हालांकि, परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें