तैयारी: मलेरना, साहूपुरा और मुजेडी के छह तालाबों का होगा जीर्णोद्धार-1.72 करोड़ रुपये होंगे खर्च
-नगर निगम ने टेंडर किया जारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम क्षेत्र के गांवों के तालाबों को बेहतर बनाने और उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। निगम की ओर से वार्ड नंबर-44 के अंतर्गत आने वाले मलेरना, साहूपुरा और मुजेडी गांव के छह तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए कार्ययोजना तैयार की है। इस परियोजना पर करीब एक करोड़ 72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस योजना के तहत तालाबों से गाद निकालने के साथ उनमें जमा पानी को बाहर निकालने और किनारों पर आरसीसी जर्सी बैरियर लगाने का काम किया जाएगा। तालाबों की सफाई और सुधार होने से इनमें पानी के भंडारण की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही तालाबों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। नगर निगम की ओर से से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले माह सात सितंबर तक कंपनी को काम आवंटित कर दिया जाएगा। ठेकेदार को कार्य पूरा करने के लिए 180 दिन का समय दिया जाएगा। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि
तालाबों से गाद निकालने के बाद जलभराव की क्षमता बढ़ने के साथ आसपास के क्षेत्रों में जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं आरसीसी जर्सी बैरियर लगाने से तालाबों के किनारों को मजबूत करने और लोगों की सुरक्षा में मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों के रखरखाव को लेकर लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी।