फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओडिशा से ट्रेन में 35 किलो गांजे लेकर आ रहे छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा और पलवल में खपाना था गांजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। ओडिशा से ट्रेन के जरिये 35 किलोग्राम गांजा लेकर फरीदाबाद पहुंचे तीन महिलाओं समेत छह तस्करों को अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार की रात आरोपियों के कब्जे से गांजे से भरे तीन बैग बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह का कथित मास्टरमाइंड विनोद अपने साथ तीन महिलाओं को लेकर आया था। वहीं, खेप लेने के लिए उसका ममेरा भाई अपने साथी के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचा था। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दुजाना निवासी विनोद, पलवल जिले के सिलोटी निवासी वीरेंद्र और हिदायतपुर निवासी बलजीत के रूप में हुई है। इनके साथ उत्तर प्रदेश निवासी तीन महिलाएं भी गिरफ्तार की गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 14 अक्तूबर को अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पूछताछ में सामने आया कि विनोद गांजा तस्करी के नेटवर्क को चला रहा था। उसने अपने ममेरे भाई वीरेंद्र को गांजे की खेप लेने के लिए ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन बुलाया था। वीरेंद्र अपने साथी बलजीत के साथ वहां पहुंचा था। योजना के मुताबिक, वीरेंद्र और बलजीत को गांजा पलवल में सप्लाई करना था, जबकि विनोद और उसके साथ आई तीनों महिलाओं को खेप लेकर नोएडा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें