फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंचायत उप-चुनाव के लिए शनिवार को छह नामांकन पत्र प्राप्त हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव (अप्रैल–मई, 2026) के अंतर्गत जिला फरीदाबाद में नामांकन प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुचारू रूप से जारी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 25 अप्रैल को विभिन्न खंडों से प्राप्त नामांकन पत्रों की दैनिक रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा को प्रेषित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि खंड बल्लभगढ़ में ग्राम पंचायत फतेहपुर बिल्लोच (वार्ड-19) में पंच पद के लिए एक नामांकन पत्र (महिला) प्राप्त हुआ है। खंड तिगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत साहुपुरा खदर में सरपंच पद हेतु पांच नामांकन पत्र (पुरुष) प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार आज कुल छह नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें पांच पुरुष एवं एक महिला वर्ग से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें