फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से जुड़े छह नए प्रोजेक्ट, लागत 200 करोड़ बढ़ी

Sun, 17 Apr 2016 02:22 PM IST
धर्मेंद्र कौशिक/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

  • दिल्ली-आगरा के बीच पांच अंडरपास और एक सर्विस रोड का होगा निर्माण
  • लागत 200 करोड़ बढ़ी, हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट में देरी की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-आगरा नेशनव हाईवे परियोजना का विस्तार करते हुए इसमें छह नए प्रोजेक्ट जोड़े गए हैं। इन सभी प्रोजेक्ट को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


इसके तहत दिल्ली से आगरा के बीच सिक्सलेन हाईवे पर पांच अंडरब्रिज और एक सर्विस रोड का बनाया जाएगा। इनका निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है।

हालांकि, इससे हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट की लागत करीब 200 करोड़ रुपये बढ़ गई है। काम बढ़ने से सिक्सलेन प्रोजेक्ट में देरी तय मानी जा रही है। तीन अंडरपास और सर्विस रोड हरियाणा की सरहद में बनेगी। जबकि उत्तर प्रदेश की सरहद में दो अंडरपास बनाए जाएंगे।

सिक्सलेन हाईवे के नए प्रोजेक्ट
1-कैली गांव अंडरपास : बदरपुर से बल्लभगढ़ तक मौजूदा बाईपास पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। कैली, सीकरी सहित बाईपास से सटे कई गांवों का नेशनल हाईवे पर जाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में कैली गांव से हाईवे को जोड़ने के लिए 600 मीटर लंबा व्हीकल अंडरपास बनाया जाएगा, जिसके निर्माण पर 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


2-बामनीखेड़ा अंडरपास : बल्लभगढ़-पलवल के बीच घनी आबादी वाले बामनीखेड़ा गांव के पास भी 600 मीटर का व्हीकल अंडरपास बनाया जाएगा। इससे आसपास के कई गांव आसानी से नेशनल हाईवे पर आ-जा सकेंगे। इसके निर्माण पर 16 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू हो जाएगा। 

3-होडल रेलवे स्टेशन अंडरपास : दिल्ली-आगरा सिक्सलेन हाईवे पर होडल के रेलवे स्टेशन रोड से फिलहाल सीधी कनेक्टिविटी है, लेकिन सिक्सलेन का काम पूरा होने के बाद हादसों को ध्यान में रख इसे बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में आसपास के गांवों को हाईवे से जोड़ने के लिए यहां भी 16 करोड़ रुपये की लागत से 600 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाएगा।

4-जयगुरुदेव आश्रम अंडरपास : हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश की सरहद में भी दो अंडरपास मंजूर किए गए हैं, जिसमें पहला जयगुरुदेव आश्रम के पास बनेगा। इसे भी आसपास के गांवों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिहाज से जरूरी माना गया है। इसकी लंबाई भी 600 मीटर होगी और बनाने में 16 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। 

5-मथुरा रिफाइनरी अंडरपास : दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट के तहत मथुरा रिफाइनरी पर भी व्हीकल डबल अंडरपास बनाने की मंजूरी मिली है। इसका खर्च इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड वहन करेगा। 

6-बामनीखेड़ा में सर्विस रोड : हरियाणा की सरहद में पलवल-बल्लभगढ़ के बीच बामनी खेड़ा गांव के पास पुलिस लाइन तक हाईवे के साथ सर्विस रोड बनाने को मंजूरी मिली है। आने-जाने के लिए अलग-अलग सड़क बनाई जाएगी, जिसकी लंबाई 4.1 किलोमीटर होगी। इसका खर्च करीब 10 करोड़ रुपये अनुमानित है। 

पूरे प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ी
नए काम जुड़ने के कारण नेशनल हाईवे सिक्सलेन के पूरे प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ गई है। एनएचएआई की ओर से 2012 में इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1968 करोड़ तय की गई थी, जो बढ़कर 2945 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अब इसमें 200 करोड़ रुपये का खर्च और बढ़ गया है। 

सिक्सलेन प्रोजेक्ट एक नजर में
कुल लंबाई (आना-जाना)======360 किलोमीटर
प्रोजेक्ट की कुल लागत========3145 करोड़
अभी तक काम  पूरा=========56 प्रतिशत
काम खत्म करने की अवधि=====जून 2017

प्रोजेक्ट में नए काम और जुड़े हैं। इसमें हरियाणा में तीन और उत्तर प्रदेश में दो अंडरपास बनाने का प्रावधान किया गया है। काम जल्द शुरू हो जाएगा।-सचेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें