फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम लांच करेंगे फर्स्ट इमिडिएट रेस्पांस ऐप, एक बटन से मिलेगी पुलिस मदद 

Sun, 17 Apr 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
औद्योगिक नगर की पुलिस भी अपराध से निपटने और मदद पहुंचाने के लिए स्मार्ट संसाधनों का इस्तेमाल करेगी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल आज फरीदाबाद पुलिस का फर्स्ट इमिडिएट रेस्पांस (एफआईआर) ऐप लांच करेंगे।
विज्ञापन


इंटरनेट युक्त स्मार्टफोन पर काम करने वाले इस ऐप के जरिए पुलिस कम समय में घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। एफआईआर एप में हेल्प बटन है।

इसको छूते ही मोबाइल से मदद का मैसेज पुलिस कंट्रोल रूम को जाएगा। ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) युक्त इस ऐप के हेल्प मैसेज में पीड़ित की लोकेशन भी पुलिस कंट्रोल रूम को मिल जाएगी।

यह जानकारी कंप्यूटर एडेड डिस्पैच सिस्टम में जाएगी। डिस्पैच सिस्टम स्थिति के आधार पर पीड़ित के सबसे करीब वाली पीसीआर या राइडर को कंट्रोल रूम से जानकारी देकर वहां पहुंचने को कहा जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक पीड़ित को 100 नंबर पर डायल कर अपना, नाम, घटना, स्थिति आदि की जानकारी देनी पड़ती है, जिसमें काफी समय खराब होता है। ऐप लांच होने से मात्र एक बटन दबाते ही सारी जानकारी पुलिस को मिल जाएगी, जिससे काफी समय की बचत होगी और मदद भी जल्द पहुंचेगी।

इसके अलावा आम लोगों की कई जानकारियां पुलिस तक पहुंचाने में यह एप मददगार होगा। लांच होने के बाद यह एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा। कभी -कभी कुछ मामलों में पुलिस के समय पर न पहुंचने की शिकायतें मिलती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

ऐप में मौजूद हेल्प बटन को छूने से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिल जाएगी। पुलिसकर्मी नई तकनीक से परिचित नहीं हैं लेकिन जल्द ही उन्हें इसकी आदत हो जाएगी। ऐप का प्रचार लोगों के बीच किया जाएगा।-डॉ. हनीफ कुरैशी, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें