फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दीपेंद्र हुड्डा से मिले छह नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस ने जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिले के छह नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने सभी पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ तक संगठन को सक्रिय करने और जनता के बीच लगातार मौजूद रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक नीरज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तरुण तेवतिया के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पृथला के लक्ष्मण तंवर, मोहना के बंटी हुड्डा, तिगांव के हातम अधाना, एनआईटी के अरुण सिंह, बढ़खल एमसी-1 के राकेश और बल्लभगढ़ एमसी-1 की रितु कुंडू शामिल हुईं। सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें, लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी मंच तक पहुंचाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें