फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के 16 सेक्टरों में लगेंगे छह माइक्रो एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शोधित पानी से होगी पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सिंचाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद के 16 सेक्टरों में छह माइक्रो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में परियोजना को स्वीकृत दी गई है। इस योजना के तहत पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सिंचाई शोधित पानी से होगी। जिससे भूजल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और शहर की हरियाली भी बेहतर होगी।
एफएमडीए की मास्टर सीवरेज योजना के तहत सेक्टर-9, 10, 14, 15, 15ए, 16, 17, 18, 19, 29, 30, 31, 32, 34, 35 और 37 के पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट की सिंचाई के लिए शोधित पानी का उपयोग किया जाएगा। इससे पार्कों के रखरखाव के लिए भूजल और पीने योग्य पानी पर निर्भरता कम होगी तथा जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक माइक्रो एसटीपी की क्षमता 500 किलोलीटर प्रतिदिन होगी। इन संयंत्रों में स्थानीय स्तर पर सीवरेज के पानी का उपचार कर उसे सिंचाई योग्य बनाया जाएगा। परियोजना को ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर लागू किया जाएगा। जिससे डिजाइन, निर्माण और तकनीकी गुणवत्ता की जिम्मेदारी एक ही एजेंसी के पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के तहत निर्माण कार्य पूरा होने के बाद तीन माह का ट्रायल रन किया जाएगा। इसके बाद एक वर्ष का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड रहेगा। वहीं, संबंधित एजेंसी अगले 10 वर्षों तक इन संयंत्रों का संचालन एवं रखरखाव करेगी। एफएमडीए ने इस पूरी परियोजना को 12 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें