फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना मंडी में साइट क्रैश, किसानों को घंटों धूप में करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कई घंटों तक इंतजार करने के बावजूद नहीं आ पाया नंबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना स्थित अनाज मंडी में सोमवार सुबह करीब 10 बजे से ऑनलाइन सिस्टम ठप हो जाने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साइट क्रैश होने की वजह से गेट पास नहीं कट सके, जिससे न केवल मोहना बल्कि पूरे हरियाणा की मंडियों में व्यवस्था प्रभावित हुई।
मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसान लंबे समय तक धूप में लाइन में खड़े रहे। किसानों का कहना है कि कई घंटों तक इंतजार करने के बावजूद उनका नंबर नहीं आ पाया। मोहना के किसान भीम ने बताया कि वह सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन साइट काम नहीं कर रही, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। वहीं, हीरापुर के पूर्व सरपंच ताराचंद ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि किसान एक-एक घंटे तक धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन ऑनलाइन गेट पास नहीं बन पा रहे। इससे मंडी में अव्यवस्था और जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी ऋषि कुमार ने बताया कि यह समस्या केवल मोहना मंडी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे हरियाणा में साइट क्रैश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से ऑनलाइन काम पूरी तरह बंद है। स्थिति को संभालने के लिए फिलहाल रजिस्टर के माध्यम से मैनुअल एंट्री की जा रही है और किसानों को ट्रैक्टर व गेहूं सहित मंडी के अंदर भेजा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मैनुअल व्यवस्था नहीं की जाती तो सड़कों पर भारी जाम की स्थिति बन सकती थी। प्रशासन द्वारा जल्द ही सिस्टम को ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें