फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: छात्र आत्महत्या मामले में एसआईटी ने दो छात्रों काबू किया, 15वीं मंजिल से कूदकर दी थी जान

Wed, 10 Aug 2022 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

आरवी मल्होत्रा ग्रेटर फरीदाबाद की डिस्कवरी सोसायटी में अपनी मां आरती मल्होत्रा के साथ रहता था। 24 फरवरी को आरवी ने अपनी सोसायटी की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया था।
विज्ञापन
फरीदाबाद छात्र आत्महत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दसवीं कक्षा के छात्र आरवी मल्होत्रा आत्महत्या मामले में एसआईटी ने दो छात्रों को काबू किया है। दोनों छात्र आरवी के सहपाठी थे। बुधवार को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया,जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन


आरवी मल्होत्रा ग्रेटर फरीदाबाद की डिस्कवरी सोसायटी में अपनी मां आरती मल्होत्रा के साथ रहता था। 24 फरवरी को आरवी ने अपनी सोसायटी की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया था। उसमें उन्होंने लिखा था कि स्कूल टीचर ममता द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण वह आत्महत्या कर रहा है। जिस स्कूल में पढ़ता था, उसमें उसकी मां आरती टीचर थीं।

बीपीटीपी थाना पुलिस ने ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। बाद में आरती ने बेटे की डायरी एसआईटी को सौंपी थी। इसमें आठ छात्रों द्वारा उन्हें प्रताड़ित करने की बात लिखी थी। साथ ही कुछ छात्रों द्वारा शौचालय में यौन शोषण करने की बात थी।
विज्ञापन


आरवी को लड़कियों की तरह रहना पसंद था। इसके लिए सहपाठी उन्हें प्रताड़ित करते थे। सात छात्रों के बयान बाल कल्याण समिति के समक्ष कराए। एक छात्र माता-पिता के साथ आस्ट्रेलिया चला गया, इसलिए उसके बयान नहीं हो पाए। छात्रों के बयान के आधार पर एसआईटी ने दो छात्रों को आरोपी पाया। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें