फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगे का साइड इफेक्ट: जूस की दुकान हटवाने को लेकर शुरू हुई रंजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- वारदात के समय उसी दुकान पर बैठा था महेश, दो दिन पहले ही यहां खुलवाई कचौड़ी वाले की दुकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नूंह दंगों के बाद फैली अफवाहों से हिंसा की चिंगारी से फरीदाबाद भी अछूता नहीं रहा था। नूंह दंगे के बाद उसकी आंच फरीदाबाद में भी आई थी। दंगे के बाद हुए बवाल के बाद सब्जी मंडी में जूस और कपड़ों की दुकान अरमान को हटानी पड़ी थी। हाल ही में कचौड़ी की दुकान खुलने पर समुदाय विशेष के युवकों के घाव हरे हो गए। बिट्टू बजरंगी से हिसाब चुकाने का मौका पाकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।
बिट्टू का घर फरीदाबाद में होने के कारण मामला और बिगड़ गया। मामले को शांत करने के लिए शहर में कई दिनों तक इंटरनेट की सेवा भी बंद करनी पड़ी थी। कुछ धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक समुदाय विशेष की दुकानों में तोड़फोड़ जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया था। इसी दौरान आरोपी अरमान की जूस की दुकान भी बंद करा दी गई थी। जहां अरमान की दुकान थी, वहां अभी दो दिन पहले ही एक कचौड़ी की दुकान शुरू की गई है। बिट्टू का भाई महेश ज्यादातर उसी दुकान के पास बैठकर शराब पीता था। वारदात के समय भी महेश उसी दुकान पर बैठा था। आरोप है जूस की दुकान की रंजिश में महेश पर जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन

विधायक सहित अन्य लोग हालचाल लेने पहुंचे
महेश पर हमले के बाद उसे संतोष अस्पताल से चिमनीबाई धर्मशाला के सामने बने प्राची अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां बड़खल से भाजपा विधायिका सीमा त्रिखा, किसान नेता सुखबीर मलेरना सहित बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के सदस्य महेश का हाल जानने के लिए पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज के अस्पताल व बिट्टू के घर के सामने पुलिस बल लगा दिया गया है। घटना स्थल पर थाना प्रभारी के अलावा एसीपी विनोद कुमार ने भी मौके का मुआयना किया है। फोरेंसिक की टीम ने घटना स्थल से नमूने लिए हैं। महेश को जलाने के लिए किस पदार्थ का इस्तेमाल किया गया इसकी जांच चल रही है।

सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
आरोपी रात लगभग 12.30 से लेकर 1 बजे के दौरान दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान रोड पर अंधेरा भी था। इस दौरान आरोपियों की कार से उनकी पहचान और लोकेशन जानने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने बाजार के दोनों छोर पर कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी की जांच करने में लगी रही। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किस तरफ से आए और किसकी कार वारदात में उपयोग में आई।
विज्ञापन

वर्जन
घटना बुधवार देर रात की है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस फोर्स पहुंची है। पुलिस और सीएफएल की टीम ने मौका मुआयना और सुबूत इकट्ठा किए हैं। इस मामले में परिजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
- विनोद कुमार, एसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें