फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर बैठे पैसे कमाने के लालच में कारोबारी ने 33.75 लाख गंवाए

Thu, 14 Dec 2023 11:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन टास्क देकर ठगों ने वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों के जाल में फंसकर एक कारोबारी ने 33.75 लाख रुपये गंवा दिए। आरोपियों ने ऑनलाइन टास्क देकर कारोबारी को अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसका अपना कारोबार है। 23 जुलाई 2023 को उसके मोबाइल पर पार्ट टाइम जाॅब के लिए एक मैसेज आया। संदेश भेजने वाले ने उन्हे घर बैठे अच्छी कमाई का ऑफर दिया। कुछ वीडियो लाइक करने के बदले एक हजार रुपये का मुनाफा भी दिया। इसके बाद आरोपियों ने टेलीग्राम पर आईडी बनाकर टास्क देना शुरू कर दिया। पांच हजार रुपये निवेश करने के बाद पीडित को डिजिटल स्क्रीन पर पैसों की बढत दिखाई गई। मुनाफे के जाल में फंसाने के बाद आरोपियों ने उसे दूसरे टेलीग्राम ग्रुप पर जोड दिया। वहां भी टास्क देने के बाद तीन हजार रुपये निवेश कराए गए। टास्क पूरा न होने की बात कहकर आरोपियों ने उसे कभी 50 से लेकर दो-दो लाख रुपये का निवेश कराना शुरू कर दिया। बकाया राशि वापस मांगने पर आरोपी हर बार नया निवेश करने की बात कहते रहते। इसी तरह आरोपियों ने 33.75 लाख की ठगी को अंजाम दे दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें