फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसआई रवि कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र की एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग के दौरान लोगों की जान बचाते हुए गंभीर रूप से झुलसे एसआई रवि कुमार कश्यप का रविवार को उनके पैतृक गांव क्योडक में अंतिम संस्कार किया गया। 16 फरवरी को सेक्टर-24 स्थित कंपनी में जब आग लगी और धमाके हुए, तब रवि कुमार ने अपनी परवाह किए बिना राहत कार्य शुरू किया। इसी बहादुरी के दौरान वह बुरी तरह झुलस गए थे। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


कैथल जिले के उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। फरीदाबाद से पहुंची सलामी गार्ड ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीसीपी अभिषेक जोरवाल समेत कई पुलिस अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। ग्रामीणों और परिजनों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को विदा किया, जिन्होंने ड्यूटी निभाते हुए अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें