82 रन बनाने वाले सचिन बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर काॅरपोरेट टूर्नामेंट में रविवार को आरके ब्लास्टर्स क्लब और स्मैशर्स क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। आरके ब्लास्टर्स ने स्मैशर्स क्लब को 16 रन से हरा दिया। टी- 20 मैच में आरके ब्लास्टर्स ने 197 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में स्मैशर्स की टीम 181 रन ही बना सकी।
आरके ब्लास्टर्स के सचिन राठी ने 82 रन की पारी खेली जबकि अंकित ने 46 और राहुल ने 35 रन बनाए। स्मैशर्स के आरिफ खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। जवाब पारी में स्मैशर्स के आरिफ ने 66 रन की तूफानी पारी खेली जबकि सचिन ने 40 रन का योगदान दिया।
आरके ब्लास्टर्स के लकी ने तीन और प्रताप ने दो विकेट झटके। 82 रन की पारी खेलने वाले सचिन राठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आरिफ खान फाइटर ऑफ द मैच रहे।