फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 11 हजार दीपों से जगमगाया श्री सिद्धदाता आश्रम

विज्ञापन
फरीदाबाद में कार्तिक पूर्णिमा पर मिट्टी के दीपों से सजा  सिद्धदाता आश्रम। स्रोत: आश्रम
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई देव दीपावली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में मंगलवार को देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। आश्रम परिसर में 11 हजार मिट्टी के दीपक प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। स्वयंसेवकों ने देशी घी और तिल के तेल से दीप जलाकर दीपोत्सव को भव्य रूप दिया।

दीपों की आकर्षक सजावट और रोशनी से आलोकित आश्रम परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने देव दीपावली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भगवान की स्तुति, भक्ति, सेवा और सद्कर्मों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दान और भगवान का स्मरण विशेष फलदायी माना जाता है। श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, सदाचार और भक्ति को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। आश्रम में हर वर्ष देव दीपावली पर दीप सजावट देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें