फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जोनल स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
- 32 उद्योगों के 700 से अधिक श्रमिकों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिकों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए बृहस्पतिवार को जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद मंडल के अंतर्गत कुल 32 उद्योगों एवं संस्थानों से जुड़े 700 से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती और रस्साकशी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इनमें पहले दिन विभिन्न खेलों के लीग मुकाबलों के साथ क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए। दो दिवसीय प्रतियोगिता में शुक्रवार को विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले होंगे। इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं श्रमिकों में स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हरियाणा श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें