चार दोस्त गए थे मैगी खाने
सारन निवासी विवेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों प्रथम, हरमन और कृष्णकांत के साथ कार से मैगी खाने गया था। दुकान के सामने पहुंचने पर वह और हरमन कार से उतरकर ऑर्डर देने जा रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से खड़ी सफेद रंग की कार में बैठे गर्व भाटिया ने उसे बुलाकर बात शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान नूर नामक युवक ने पीछे से विवेक का कॉलर पकड़ लिया और गाली-गलौज करने लगा।
विवेक बच गया, हन्नी के पैर पर जा लगी
शिकायत के मुताबिक, नूर ने जेब से पिस्तौल निकालकर विवेक पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। विवेक बच गया और गोली सड़क पर जा लगी। इसके बाद गोली उसके साथी हन्नी के पैर में लग गई। आरोप है कि पीछे से जतिन भाटिया भी वहां पहुंचा और हरमन के साथ मारपीट की गयी। आरोपियों ने पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस का बयान
घटना के बाद युवक वहां से कार लेकर चले गए और बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 3 अक्तूबर को बीएनएस और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।