फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: रंजिश में पिता-पुत्र पर चलाई गोली, दोनों गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव दयालपुर से पैदल अपने गांव गढ़खेड़ा जा रहे पिता-बेटे पर कार सवारों ने रंजिश के चलते फायरिंग कर दी। जिसमें से तीन गोली हवाई फायरिंग हुई। वहीं एक गोली पुत्र तो दो गोली पिता को लगी हैं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस को सूचना दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोली के खोल बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गढ़खेड़ा निवासी गौरव ने बताया कि उनके चाचा 45 साल के राजवीर अपने 18 साल के पुत्र विनीत के साथ बृहस्पतिवार को सुबह किसी काम से बल्लभगढ़ गए हुए थे। दोपहर को वह ऑटो से दयालपुर गांव पहुंच गए। दयालपुर से गांव गढ़खेड़ा जाने के लिए ऑटो नहीं था, इसलिए दोनों पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने उनको लेने के लिए बुला लिया। वह चाचा राजबीर और विनीत को लेने पहुंचे, तभी उनके पास एक कार आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने पिता-पुत्र पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें से तीन हवाई फायरिंग की। उसके बाद एक गोली विनीत को लगी और राजवीर को दो गोली लगी। गौरव का कहना है कि हमलावरों ने इस वारदात को रंजिश के चलते अंजाम दिया है। बुधवार रात को उनके घर के पास कुछ युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। जब उन्होंने मना किया तो युवक वहां से धमकी देते हुए चले गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। घायलों के बयानों का इंतजार किया जा रहा है। बयान होने के बाद इस मामले में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें