फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसआईआर की वजह से स्कूलों में शिक्षकों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दूसरे विद्यालयों से भेजे जाएंगे शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसआईआर ड्यूटी के कारण जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो गई है। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अब सभी सरकारी स्कूलों से शिक्षकों की स्कूलवार रिपोर्ट मांगी है। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या जरूरत से कम मिलेगी, वहां दूसरे स्कूलों से शिक्षक भेजे जाएंगे।

शिक्षा निदेशालय ने अधिकारियों को स्कूलों में उपलब्ध शिक्षकों और जरूरत की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों की पहचान की जाएगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार दूसरे विद्यालयों से शिक्षकों का आंतरिक समायोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्कूल में जरूरत के मुकाबले बहुत कम शिक्षक नहीं होने चाहिए। एसआईआर ड्यूटी के कारण यदि किसी विद्यालय में शिक्षकों की संख्या कम हुई है तो दूसरे स्कूल से शिक्षक भेजकर व्यवस्था को सामान्य किया जाएगा। अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें