फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद-गुरुग्राम रूट पर रोडवेज की कमी, ईको वैन चालक करते हैं मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
8 से 12 सवारियां बैठाकर दौड़ाते हैं वाहन, हादसे क रहती है आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच रोजाना बड़ी संख्या में लोग नौकरी और अन्य कामों के लिए आवागमन करते हैं। यात्रियों की संख्या के मुकाबले रोडवेज बसों की सीमित उपलब्धता के कारण लोगों को सफर के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़ते हैं। ऐसे में ईको वैन यात्रियों का प्रमुख सहारा बनी हुईं हैं। यात्रियों की जरूरत को देखते हुए इस रूट पर बड़ी संख्या में ईको वैन चल रही हैं, लेकिन इनमें सुरक्षा के नियमों की अनदेखी की जा रही है। वैन में 10 से 12 लोगों को बैठाकर सफर कराया जा रहा है। सीटें भरने के बाद भी सवारियां बैठाने से यात्रियों को असुविधा होती है और हादसे का खतरा बना रहता है।

फरीदाबाद-गुरुग्राम रूट पर हरियाणा रोडवेज की 45 बसें संचालित हैं। पहली बस सुबह 5:30 बजे चलती है, जबकि आखिरी बस रात आठ बजे रवाना होती है। एक तरफ का सफर पूरा करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है। बसों की उपलब्धता और समय यात्रियों की जरूरत के मुताबिक नहीं होने के कारण कई लोग ईको वैन से सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, वैन चालकों पर मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। यात्रियों से फरीदाबाद से गुरुग्राम तक 70 से 100 रुपये तक लिए जा रहे हैं। किराये की कोई तय व्यवस्था नहीं होने से चालक अपनी मर्जी से रकम मांगते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, एक जनवरी से 31 अक्तूबर 2026 तक यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के मामले में 2211 चालान किए गए। इसके बावजूद फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर ईको वैन चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। आरटीए द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वाहनों पर न सिर्फ 5000 से अधिक का जुर्माना लगाया जाता है, बल्कि बार-बार पकड़े जाने पर परमिट रद्द किया जा सकता है।

फरीदाबाद से गुरुग्राम जाने के लिए ईको वैन चालक 70 से 100 रुपये तक किराया लेते हैं। किराये की कोई तय व्यवस्था नहीं है, चालक अपनी मर्जी से पैसे वसूलते हैं। - आनंद कुमार, यात्री

जल्दी पहुंचने के लिए ईको वैन में बैठना पड़ता है, लेकिन चालक ज्यादा सवारियां बैठाने के चक्कर में सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते और कई बार समय भी ज्यादा बर्बाद होता है। - मोहित, यात्री
विज्ञापन


किराये को लेकर भी मनमानी होती है। कई बार चालक निर्धारित किराये से अधिक पैसे मांगते हैं। विरोध करने पर दूसरी सवारी बैठाने की बात कह देते हैं। - नितिन शर्मा, यात्री

वैन में सीटें भरने के बाद भी चालक सवारियां बैठाते हैं। इससे सफर असुविधाजनक होने के साथ असुरक्षित हो जाता है। हादसे का खतरा रहता है। - संजीव, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें