फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना रोड पर एलिवेटेड पुल निर्माण के लिए दुकानों में की गई तोड़फोड़

विज्ञापन
मोहना रोड पर दूसरे दिन शनिवार को भी लोक निर्माण विभाग की ओर से तोड़फोड़ रही जारी । संवाद
विज्ञापन
नोटिस के बावजूद दुकानों को पीछे नहीं हटाने पर पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई जारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


बल्लभगढ़। मोहना रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड पुल के निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को भी पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की कार्रवाई जारी रही। विभाग की टीम ने उन दुकानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की, जिन्हें पहले नोटिस जारी किए जाने के बावजूद निर्धारित सीमा तक पीछे नहीं किया गया था।


शनिवार सुबह करीब 10 बजे पीडब्ल्यूडी की टीम दो जेसीबी मशीनों के साथ दोबारा मौके पर पहुंची। अहीर हवेली से लेकर बैंक ऑफ इंडिया सिटी पार्क गेट तक अभियान चलाते हुए शेष दुकानों में व्यापक तोड़फोड़ की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, अहीर हवेली के सामने स्थित दुकानों के व्यापारियों ने विभाग से कुछ दिनों की मोहलत देने का अनुरोध किया। दुकानदारों ने शपथ पत्र (एफिडेविट) देकर आश्वासन दिया है कि वह निर्धारित समय के भीतर स्वयं अपनी दुकानों को पीछे कर लेंगे। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा इस संबंध में आगे का निर्णय नियमानुसार लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें