फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पल्ला चौक पर सीवर ओवरफ्लो से दुकानदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पल्ला चौक पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या से दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों को चिंता है कि गंदगी के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि कई दिनों से समस्या बनी हुई लेकिन शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन को मौके का निरीक्षण कर समस्या की वजह का पता लगाना चाहिए और निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाना चाहिए। दुकानदार सतीश ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने से दुकानों के आसपास गंदगी और बदबू के कारण दुकान में बैठना मुश्किल हो गया है। दुकानदार पवन ने बताया कि गंदगी के कारण दुकानदारों के साथ यहां आने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। इससे आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। एक्सईएन महेंद्र सिंह ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या का पता लगाकर जल्द समाधान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें