फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फ्लैट में चोरी करने घुसा युवक चौथी मंजिल से गिरा, दिल्ली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21सी में हुई घटना, दूसरा साथी मौके से हुआ फरार, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अनखीर चौकी क्षेत्र के सेक्टर-21सी में रविवार तड़के एक फ्लैट में चोरी करने घुसे दो युवकों में से एक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। आरोप है कि दोनों फ्लैट में रखे लैपटॉप बैग से करीब 65 हजार रुपये चोरी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस को दी शिकायत में संतोष शर्मा ने बताया कि वह सोलर का काम करते हैं और सेक्टर-21सी स्थित फ्लैट नंबर 513 की चौथी मंजिल पर परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। 25 अक्तूबर की तड़के करीब 3:15 बजे वह परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान अचानक दरवाजा खुलने की आवाज आई और डाइनिंग रूम की लाइट जलती दिखाई दी। जब वह डाइनिंग रूम में पहुंचे तो एक अनजान व्यक्ति उनके बैग में कुछ तलाश रहा था। उन्होंने शोर मचाते हुए उससे घर में घुसने का कारण पूछा तो वह बालकनी की तरफ भागा। उसी कमरे में उनका सात वर्षीय बेटा सो रहा था। बच्चे को सुरक्षित देखने के बाद संतोष ने दोबारा आरोपी को पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन



सीढ़ी से छत पर चढ़ने के दौरान गिरा

शिकायत के मुताबिक आरोपी बालकनी से सीढ़ी के सहारे ऊपर छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, जबकि उसका दूसरा साथी छत पर मौजूद था और सीढ़ी पकड़े हुए था। संतोष के शोर मचाने पर दूसरे युवक ने सीढ़ी छोड़ दी। इससे चढ़ने की कोशिश कर रहा व्यक्ति सीढ़ी समेत नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उसके सिर से काफी खून बह रहा था।


संतोष ने पहली मंजिल पर रहने वाले एक व्यक्ति को फोन कर मुख्य दरवाजा बंद करने के लिए कहा। इसके बाद इमारत में रहने वाले लोग नीचे पहुंचे। पड़ोसी ने पुलिस की इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची ईआरवी की टीम घायल को बीके अस्पताल ले गई। वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें