फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झटके 7 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले के खिलाड़ियों ने पांच रजत और दो कांस्य पर जमाया कब्जा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। करनाल जिले के करण स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के एथलीटों ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सात पदक अपने नाम किए। दो दिवसीय राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में जिले के खिलाड़ियों ने पांच रजत और दो कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के ट्रैक इवेंट्स की 800 मीटर दौड़ में भावना ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, 1500 मीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ में हिमांशी ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। लंबी दूरी की 3000 मीटर दौड़ में नेहा सैनी ने भी रजत पदक का तमगा हासिल किया।इसके अलावा बाधा दौड़ (110 मीटर हर्डल) में नकुल ने शानदार टाइमिंग के साथ रजत पदक जीता। फील्ड इवेंट्स में कुणाल ने लॉन्ग जंप में लंबी छलांग लगाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं निशांत ने 3000 मीटर दौड़ और सागर सैनी ने 400 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ और एएफआई ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें