फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में शिवम ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मीनल आठवें और लवप्रीत 10वें स्थान पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। झारखंड में चल रही राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के शिवम रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। शिवम ने शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी खिलाड़ी को 3 अंकों से हराया। शिवम ने सब जूनियर कैटेगरी में खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में शिवम ने 148 के स्कोर के साथ पदक अपने नाम कर लिया। वहीं विपक्षी खिलाड़ी का स्कोर 145 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद की मीनल ने जूनियर कैटेगरी में आठवीं और सब जूनियर कैटेगरी में नौवीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा फरीदाबाद की लवप्रीत ने 10वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


टीम के कोच नीरज यादव ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी नव्या आर्चरी अकादमी में अभ्यास करते हैं। सभी ने शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज जिले के 16 खिलाड़ी जम्मू में प्रतिभा दिखाने उतरेंगे। इनमें 14 पुरुष और दो महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें