फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी करते हुए हाथ गंवा चुके शिव को अब रोजगार के लिए खाने पड़ रहे धक्के

Thu, 28 Apr 2016 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में सेवा करते हुए अपना हाथ गंवा चुके एएलएम शिव कुमार को नौकरी वापस पाने के लिए निगम के धक्के खाने पड़ रहे हैं, लेकिन उनको नौकरी नहीं मिल रही है। निगम की इस लापरवाही पर शिवकुमार के परिजनों में काफी रोष है।  शिव कुमार पिछले एक साल से आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिव कुमार सहायक लाइनमैन बल्लभगढ़ डिवीजन के इंडस्ट्रियल एरिया सब डिवीजन के सेक्टर-9 शिकायत केंद्र पर तैनात था। 17 जुलाई, 2015 को सेक्टर-9 के 11 केवी ईस्ट फीडर पर काम करते हुए बैक फीडिंग आने से शिव कुमार हादसे का शिकार हो गया, जिसका 14 दिन अस्पताल में इलाज चला, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसके हाथ को नहीं बचा पाए और शिव कुमार को अपना बायां हाथ गंवाना पड़ा।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा, बल्लभगढ़ इकाई के प्रधान रमेशचंद तेवतिया व सचिव परमाल सिंह ने निगम के संवेदनहीन रवैये की निंदा करते हुए शिव कुमार को तुरंत ड्यूटी पर लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें