फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य का प्रतीक बना ऑपरेशन सिंदूर, दुनिया ने देखा भारत का दम : कृष्ण पाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, अटल पराक्रम और परम बलिदान की प्रेरणादायक गाथा ''''ऑपरेशन सिंदूर'''' को समर्पित तिरंगा यात्रा बृहस्पतिवार शाम बीके चौक से निकाली गई। यात्रा से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर शौर्य का प्रतीक बना और इसके जरिए दुनिया ने भारत का दम देख लिया।
तिरंगा यात्रा शाम साढ़े पांच बजे बीके चौक से आरंभ होकर एनआईटी-5 मार्केट तक निकाली गई। इस यात्रा में वरिष्ठ नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान चारों ओर ''''भारत माता की जय'''' और ''''वंदे मातरम्'''' के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर जवानों को कृतज्ञता और श्रद्धांजलि अर्पित करने का न केवल एक सशक्त माध्यम है, बल्कि देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और भी प्रबल करने का प्रेरणादायी प्रयास है। तिरंगा यात्रा में बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचन्द शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, होडल विधायक हरेन्द्र रामरतन, महापौर प्रवीण जोशी, जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ के ज़िला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, पलवल जिला अध्यक्ष विपिन बैसला एवं सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, कालेज एवं स्कूलों के छात्र और फरीदाबाद के देशभक्त लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
पहलगाम की आतंकी घटना पर भारत सरकार ने लिया कड़ा निर्णय
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद जिस तरह से भारत सरकार ने साहसिक निर्णय लिया और भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। उस स्थिति में हम सभी जिलेवासी भारतीय सेनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। सेना केवल सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि वह राष्ट्र के आत्मसम्मान की प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सपूतों के सम्मान में एक छोटा सा लेकिन सार्थक प्रयास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें