फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केंद्रीय मंत्री के दौरे से पहले चमकाया जा रहा शहीद चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों की अनदेखी के बाद अचानक जागा प्रशासन, गंदगी को किया जा रहा साफ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहीदी दिवस पर निकलने वाली पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री के शामिल होने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। लंबे समय से गंदगी और बदहाल हालत का शिकार रहा एनआईटी स्थित शहीद चौक अब आनन-फानन में सुधारा जा रहा है। शनिवार को एफएमडीए के अधिकारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचकर सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण के काम में जुटे दिखे जबकि स्थानीय लोग इसे केवल औपचारिक तैयारी बता रहे हैं।

23 मार्च को आयोजित होने वाली पदयात्रा में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के मुख्य अतिथि के रूप में आने की सूचना के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ है। कार्यक्रम के दौरान पदयात्रा का समापन एनआईटी-5 स्थित शहीद चौक पर होना है जिसके चलते चौक की साफ-सफाई और मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार यह चौक पिछले लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। सड़क के दोनों ओर कूड़ा जमा रहता है और हरियाली की देखभाल भी ठीक से नहीं की जाती। शनिवार को अचानक सफाई अभियान चलाया गया और चौक के आसपास जमा गंदगी हटाने के साथ-साथ पौधों की कटाई-छंटाई भी कराई गई। सूखी हुई घास पर ट्रॉली में पौधे लाकर लगाए गए।
विज्ञापन


यह चौक स्मार्ट सिटी की तरफ से बनाया गया है। इसे अब एफएमडीए ने टेकओवर कर लिया है। स्मार्ट सिटी की तरफ से ही इसकी देखभाल होती होगी। - देवेंद्र भड़ाना, कार्यकारी अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें