संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एयरफोर्स मैदान पर बुधवार को फायर फाल्कन्स और शैडो वॉरियर के बीच खेले गए मुकाबले में शैडो वॉरियर ने चार विकेट से जीत दर्ज की। 15 ओवर के इस मुकाबले में फायर फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 109 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य ने 32, अर्थ ने 24 रन की पारी खेली। वहीं शैडो वॉरियर की ओर से रामपाल ने दो जबकि सागर और हर्ष ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शैडो वॉरियर ने यह मैच 14.4 ओवर में छह विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से रामपाल ने 29 और सागर ने 15 रन की पारी खेली। फायर फाल्कन्स की ओर से किशन ने दो जबकि मयंक, अर्थ और सौरव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। टीम के लिए हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले रामपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।