फरीदाबाद। सेक्टर-21 स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में यंग क्रिकेट क्लब ने इलाइट वॉरियर्स को 30 रन से हरा दिया। 20 ओवर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई यंग क्लब ने सात विकेट पर 211 रन बनाए। लकी ने 57 रन, गणेश ने 34 और ध्रुव ने 28 रन का योगदान दिया। इलाइट से गोपाल और शुभम ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में इलाइट 18.4 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। अंशुल ने 40 और नीतेश ने 31 रन बनाए। यंग क्लब से वंश चंदीला ने दो विकेट लिए। रौनक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद