फरीदाबाद एसजीएम नगर में सांड का पेट फटकर बाहर निकलती प्लास्टिक की थैलियां ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। एसजीएम नगर में लावारिस घूमने वाले एक गोवंश के पेट से पॉलिथीन निकला है। इसे देख कर आसापास के लोगों ने गौरक्षा दल के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी व पशु को अस्पताल तक पहुंचाने का अनुरोध किया। इस पर गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने उदासीनता बरती।
एसजीएम नगर निवासी विजय थपियाल, मास्टर सचिन चौधरी, ओमप्रकाश गौड़ ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी गौरक्षा दल के पदाधिकारी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। काफी प्रयास के बाद एक पदाधिकारी अंजली मौके पर पहुंची व पशु को उपचार के लिए ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोवंश का पेट कटा हुआ था, ऐसा लगता है कि किसी ने उसे धारदार हथियार से मारा है। वहीं से उसके पॉलिथीन निकलती नजर आ रही है।