फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हंगामे की आशंका के बीच पुलिस के पहरे में बांटे गए सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
-शनिवार सुबह से ही गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
ईरान-इजरायल के बीच छिड़े युद्ध की गूंज अब सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मंच तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसका असर आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की अचानक बढ़ी किल्लत ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे बने कि गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं और कालाबाजारी की आशंका के बीच प्रशासन को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए एजेंसियों पर पुलिस तैनात की गई और उनकी निगरानी में सिलिंडरों का वितरण कराया गया।। उपायुक्त के आदेश के बाद गैस एजेंसियों पर पुलिस की तैनाती की गई है। जिले में सुबह से ही अधिकांश गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।



एजेंसी संचालकों के अनुसार जिले में होली के बाद से ही एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित चल रही है। गैस एजेंसियों को पर्याप्त संख्या में सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके कारण आपूर्ति रुक-रुक कर हो रही है। नतीजतन उपभोक्ताओं को कई-कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर की बुकिंग कराने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है। कई परिवारों को खाना बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य कराने की मांग की है। वहीं, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि ऊपर से सप्लाई कम आ रही है, जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। जैसे-जैसे सिलिंडर मिलते हैं, उपभोक्ताओं को वितरित कर दिए जाते हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और गैस एजेंसियों के माध्यम से व्यवस्थित तरीके से वितरण कराया जा रहा है।


एजेंसी पर सुबह से ही लोगों की लगी भीड़ : हथीन
स्थानीय जयंती मोड़ स्थित चौधरी गैस एजेंसी पर शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का शांतिपूर्ण वितरण किया गया। एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई। एजेंसी संचालकों ने केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए, जिन्होंने पहले से विधिवत बुकिंग कराई हुई थी।



एजेंसी संचालक नाजिम चौधरी ने बताया कि फिलहाल गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। कभी-कभी सप्लाई समय पर नहीं पहुंचने से वेटिंग की स्थिति बन जाती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे घबराएं नहीं और पैनिक में आकर बार-बार बुकिंग न कराएं। वहीं सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी महेश यादव ने बताया कि गैस वितरण पर विभाग की लगातार नजर है, प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है।

होडल में हो रही कालाबाजारी :
शहर में एलपीजी गैस की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के निर्देश पर बठैनिया मोहल्ला निवासी प्रवीण को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से 30 छोटे पांच किलो के सिलिंडर, दो घरेलू गैस के सिलिंडर और एक खाली सिलिंडर बरामद किए गए। डीएसपी सुरेश भड़ाना को सूचना मिलने पर थाना पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने तलाशी ली। आरोपी दस्तावेज दिखाने में असफल रहा। बरामद सिलिंडर को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कालाबाजारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन






जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक: उपायुक्त



उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को घबराने या एजेंसियों पर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। गैस बुकिंग के बाद सिलिंडर उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाया जाएगा। शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के बाद ही नई बुकिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें