फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, महिला समेत चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



होडल।
मुंडकटी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। घर में स्नान के दौरान एक युवक की ओर से छिपकर अश्लील वीडियो बनाए जाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार, आरोपी सूरज ने घर में स्नान कर रही नाबालिग का छिपकर अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद उसने यह वीडियो अपनी पत्नी दामनी और एक अन्य आरोपी राजू को दे दिया। आरोप है कि सभी आरोपी इस वीडियो के आधार पर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में यह भी बताया गया है कि करीब छह महीने पहले आरोपी सुरेन्द्र से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। वहीं आरोपी राजू पर पीड़िता का रास्ता रोककर अभद्र भाषा में बात करने और परेशान करने का आरोप है। इसके अलावा, 9 अप्रैल की रात आरोपी सूरज अवैध हथियार लेकर घर की छत पर पहुंचा और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें