फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भीमसीका गांव में राशन डिपो पर छापा, अनियमितता मिलने पर सप्लाई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक महेश यादव ने गांव भीमसीका स्थित एक राशन डिपो पर सूचना के आधार पर अचानक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान डिपो में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित डिपो धारक की राशन सप्लाई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जनवितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में की गई इस औचक जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। डिपो धारक को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक महेश यादव ने बताया कि जिले के अन्य डिपो धारकों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित का लाइसेंस रद्द करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अप्रैल 2026 में उपभोक्ताओं को अप्रैल और मई माह का गेहूं और अप्रैल माह का तेल और चीनी वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें