फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर भरा सीवर का पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
सीवर जाम होने पर गली में भरा गंदा पानी । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। नंगला एंक्लेव पार्ट-2 स्थित प्रिंस स्कूल रोड पर जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर छोटे-बड़े अनगिनत गड्ढे हैं। सीवर ओवरफ्लो होने से गड्ढों में पानी भर जाता है। इस कारण गड्ढे भी दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने कई बार नगर निगम में समस्या की शिकायत की है। लेकिन, अधिकारियों ने अब तक सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

निवासियों के अनुसार, क्षेत्र के नाले-नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। जिससे सड़क पर सीवर का गंदा पानी भरा रहता है। हल्की सी बारिश के बाद हालात बद से बदतर हो जाते हैं। यदि नालियों की प्रतिदिन ठीक प्रकार से सफाई की जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।
प्रदर्शनों के बावजूद समस्या जस की तस
स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया। धरने और शिकायत के बाद भी अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगती है। सड़क पर भरा गंदा पानी लोगों के घरों तथा दुकानों में भर जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सड़क पर भरे गंदे पानी को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत दी गई है। अनशन भी किया था, लेकिन इन सबका कोई असर नहीं हुआ। नगर निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देते हैं।
- राजकुमार यादव, स्थानीय निवासी
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। उनमें सीवर का गंदा पानी पूरे वर्ष भरा रहता है। गड्ढे दिखाई न देने के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। - बिल्ला, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

नाला बनाने का काम चल रहा है। लोगों को लगभग एक सप्ताह में जलभराव से छुटकारा मिल जाएगा।
- ओपी कर्दम, एक्सईएन, नगर निगम फरीदाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें