फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल के पास सड़क पर भरा सीवर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल के प्रवेश द्वार में दिख रही दरार, हादसे की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल परिसर और उसके आसपास सड़क पर इन दिनों जलभराव की समस्या बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि रविवार के बाद बारिश नहीं हुई, इसके बावजूद सड़क पर पानी जमा है। स्थानीय स्तर पर जांच करने पर सामने आया कि अस्पताल के नालों और सीवर के ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गंदे पानी के लंबे समय तक जमा रहने से संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। अस्पताल में लोग इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचते हैं, लेकिन परिसर में जलभराव और गंदगी के कारण उनके स्वास्थ्य पर ही खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बीके अस्पताल के प्रवेश द्वार के ऊपरी हिस्से के खंभे में भी दरारें दिखाई दे रही हैं। जर्जर हालत में खड़ा यह गेट कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। अस्पताल प्रशासन को सीवर और नालों की सफाई के साथ गेट की सुरक्षा जांच तथा अन्य रखरखाव संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए, ताकि मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें