फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-48 में महीने भर से जमा सीवर का पानी, दुर्गंध से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान के पास मैदान में गंदगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। सेक्टर-48 स्थित अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान के पास खाली पड़े मैदान में पिछले करीब एक महीने से सीवर का गंदा पानी जमा है। लगातार फैल रही दुर्गंध से आसपास के निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है, जबकि संबंधित विभाग अब तक स्थायी समाधान नहीं कर पाया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय दुर्गंध और अधिक बढ़ जाती है। बदबू के कारण आसपास के घरों और कार्यालयों में बैठना तक मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार करीब एक महीने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो सीवर लाइन की मरम्मत की गई और न ही जमा पानी की समुचित निकासी कराई गई। लोगों को आशंका है कि गंदे पानी में मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों फैल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




निवासी रेनु ने बताया कि बदबू के कारण बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि खिड़कियां खोलना मुश्किल हो गया है और कई बार सिरदर्द व घुटन जैसी समस्या महसूस होती है। वहीं कविता शर्मा ने कहा कि विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने मांग की कि सीवर लाइन को जल्द दुरुस्त कर मैदान में जमा पानी की निकासी कराई जाए और नियमित रूप से कीटनाशक का छिड़काव कराया जाए, ताकि संक्रमण के खतरे से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें