फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर में फैली गंदगी, निवासियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी इन दिनों गंदगी की समस्या से परेशान हैं। सेक्टर में जगह- जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से लंबे समय से कोई सफाई कर्मचारी क्षेत्र में नहीं पहुंचा है।

निवासी वासुदेव का कहना है कि यहां गंदगी से सभी का जीना मुश्किल हो रहा है। इसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जगह- जगह कूड़े के ढेर लगे होने से सेक्टर में गंदगी का माहौल है। इससे लोगों में डेंगू मलेरिया फैलने का भी खतरा बना हुआ है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी होती है। पार्क में जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है और नियमित सफाई न होने से बदबू व अस्वच्छता फैल रही है। पार्क में बुजुर्ग टहलने के लिए नहीं आते हैं। रात के समय असामाजिक तत्व नशा करते हैं, जिससे महिलाओं को काफी परेशानी होती है और बच्चों पर गलत असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी विनोद का कहना है कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। गंदगी से बच्चे बीमार हो रहे हैं। इसके साथ ही गंदगी के चलते बच्चे बाहर खेलने के लिए भी नहीं जा पाते हैं। ऐसे में यहां रहने वाले और निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द सभी कूड़े के ढेर हटाए जाएं और समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें