फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-8 में सीवर ओवरफ्लो से 200 परिवारों का जीना दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है, बीमारियों का खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 8 साउथ एंड ईस्ट में पिछले करीब डेढ़ महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या गंभीर बनी हुई है। हालात यह हैं कि कई घरों के शौचालयों में सीवर का पानी ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे लोगों का शौचालय का उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है। लगातार बनी इस समस्या से करीब 200 परिवार प्रभावित हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में फैली दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है, वहीं संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। पूरे क्षेत्र में बदबू फैली रहती है। निवासियों ने बताया कि नगर निगम की टीम एक दो बार सेक्टर में पहुंची, एक दिन सीवर को साफ किया गया, लेकिन फिर वहीं हालात बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि घरों के शौचालयों से गंदा पानी बाहर आ रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा टल सके।
विज्ञापन


-

सुबह-शाम सबसे ज्यादा परेशानी होती है। लोगों को संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - विजय प्रकाश, आरडब्ल्यूए महासचिव



समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। - राजेश

यदि जल्द सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत नहीं हुई तो बरसात के दौरान हालात और भी खराब हो सकते हैं।- नरेंद्र सिंह

हमारा शौच करना भी मुश्किल हो गया है। घर में भी दुर्गंध फैली रहती है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए।- अंजू शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें