फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी-5 में सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदबू के कारण आसपास के लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-5 में सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी से उठ रही बदबू के कारण आसपास के लोगों की दिक्कत और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सीवर की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है।
सड़क पर सीवर का पानी फैलने से पैदल आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि इससे बच्चों के खेलने की जगह प्रभावित हो रही है। वहीं, दूसरी ओर बड़े पैमाने पर मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी-5 निवासी संजना ने बताया कि सुबह और शाम के समय सड़क से लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में यहां फैले गंदे पानी के कारण लोगों को रास्ता बदलकर या पानी के बीच से निकलना पड़ता है। वहीं, निवासी निकिता ने बताया कि सीवर का पानी जमा होने के कारण रेहड़ी-पटरी वाले भी इस ओर रुख नहीं कर रहे हैं। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी बाजार जाना पड़ता है।

कार्यकारी अभियंता सतपाल ने बताया कि समस्या की जानकारी मिली है। जल्द टीम भेजकर सीवर की सफाई और पानी की निकासी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें