फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऋषि नगर में सड़कों पर बह रहा सीवर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी के ऋषि नगर क्षेत्र में सीवर व्यवस्था चरमराने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के कई घरों के बाहर सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी रविंद्र मनचंदा, राजेश, विनोद, राकेश, ललीता, सोनाली का कहना है कि इस कॉलोनी में हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। कॉलोनी के लोगों को आए दिन पेयजल और सीवर की समस्या से जूझना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। उन्होंने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी समय पर सीवर की सफाई नहीं करते, जिसके कारण सीवर जाम हो जाते हैं और गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता बलराज का कहना है कि एफएमडीए के डिस्पोजल में कोई समस्या आ रही है जिस वजह से चावला कॉलोनी के सीवर के पानी की निकासी नहीं हो रही है। उनको जल्द से जल्द ठीक करवाने के लिए कहा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें