फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबुआ कॉलोनी के वार्ड-11 की गलियों में भरा सीवर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गंध और मच्छरों से लोग बेहाल, बीमारी फैलने का बढ़ रहा है खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के वार्ड-11 में सीवर का गंदा पानी गलियों के कुछ हिस्सों में जमा होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पानी जमा होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास गंदगी होने से दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी और सीवर की सफाई नहीं कराई गई तो स्थिति और खराब हो सकती है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि सीवर का पानी जमा होने से गली का माहौल प्रभावित हो रहा है। गंदे पानी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है और लोगों को संक्रमण का डर सता रहा है। रोजाना इसी रास्ते से स्कूल, ऑफिस और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीवर की सफाई कराने और पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन



गलियों में गंदा पानी जमा होने से आसपास का वातावरण दूषित हो गया है। समस्या का सामना करना पड़ रहा है। - गुड़िया

गली में दुर्गंध रहने से घर के बाहर बैठना भी मुश्किल हो जाता है। सफाई हो जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। - विनीता

यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो। - किशनलाल

मच्छरों के कारण शाम के समय बच्चों को बाहर भेजने से बचते हैं। आसपास सफाई रहेगी तो परेशानी से राहत मिलेगी। - रूबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें