फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त, न्यूनतम पारा 5.1 डिग्री दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले दो दिन शहर में कोहरे का यलो अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में तापमान में गिरावट से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार पारा पारा गिरने से शहर में ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार मिलेनियम सिटी का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह दस बजे धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने के बाद लोग पार्क में टहलते हुए नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन शहर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। ठंड के बढ़ते असर के कारण लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते हुए देखा गया। सड़कों पार्कों और खुले स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शनिवार को भी शहर को प्रदूषित हवा से भी राहत नहीं मिली। गुरुग्राम और मानेसर दोनों इलाकों में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 349 दर्ज किया गया। वहीं मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 232 दर्ज किया गया। बोर्ड के अनुसार हवा का यह स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया जाता है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गुरुग्राम दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।

गाजियाबाद-351
गुरुग्राम-349
नोएडा 348
दिल्ली-346
मानेसर- 232
फरीदाबाद-197
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें