फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बादशाहपुर में 10 डीपीसी समेत कई निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध फार्महाउस कॉलोनी पर चला पीला पंजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने बुधवार को गांव बादशाहपुर के राजस्व क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध फार्महाउस कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग ने करीब 16 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अवैध निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भरी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार यजन चौधरी ने बताया कि बादशाहपुर के राजस्व क्षेत्र में करीब 16 एकड़ भूमि पर बिना अनुमति के फार्महाउस कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां प्लॉट काटने के साथ रास्तों और अन्य निर्माणों का काम किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 10 डीपीसी (डैंप प्रूफ कोर्स), दो चारदीवारी और तीन गार्ड रूम को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा कॉलोनी में बनाए गए मिट्टी के सड़क नेटवर्क को भी तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें