फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ससुराल गया परिवार, घर में हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित समर पाल सोसाइटी की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। मकान मालिक रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार के साथ अपनी ससुराल उत्तर प्रदेश गया हुआ था। 31 अगस्त को वापस लौटने पर उसे घर के अंदर सामान बिखरा मिला। पीड़ित ने खेड़ीपुल थाना पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। विनोद ने बताया कि वह मकान नंबर 103, समर पाल सोसाइटी, ईडब्ल्यूएस सेक्टर-86 में परिवार के साथ रहता है। उसने बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपने बच्चों के साथ अपनी ससुराल कमालपुर, पोस्ट भदौरा, उत्तर प्रदेश गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। 31 अगस्त को जब वह वापस फरीदाबाद पहुंचा तो सामान गायब मिले। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें