फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दमकल कर्मियों की हड़ताल के चलते बसों के कई रूट प्रभावित

विज्ञापन
बल्लबगढ़ बस अड्डा में खड़ी बस। फाइल फोटो।
विज्ञापन
दमकल की गाड़ियों पर की गई है रोडवेज चालकों की तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राहत कार्य के दौरान जान गंवाने वाले दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रही हड़ताल का असर अब आम लोगों की आवाजाही पर भी पड़ने लगा है। दमकल विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को चलाने के लिए रोडवेज से बस चालकों को तैनात किया गया है, जिससे जिले की बस सेवा प्रभावित हो गई है और कई रूटों पर बसों की संख्या कम करनी पड़ी है।

फरीदाबाद में स्थिति यह है कि दमकल विभाग के करीब 70 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में आपातकालीन सेवाओं को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने हरियाणा रोडवेज से चालकों की मांग की। बल्लभगढ़ बस डिपो से 12 चालकों को दमकल गाड़ियों पर लगाया गया है, जिसके चलते कई बस रूट प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन


फरवरी 2026 में मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग के दौरान राहत कार्य में दो दमकल कर्मियों की जान चली गई थी। इसके बाद से कर्मचारियों ने उन्हें शहीद का दर्जा देने, एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग प्रशासन के सामने रखी थी। मांग पूरी नहीं होने के चलते कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ डिपो के यातायात प्रबंधक नवनीत बजाज ने बताया कि दमकल विभाग की जरूरत को देखते हुए रोडवेज के चालकों को अस्थायी तौर पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि हड़ताल खत्म होने के बाद सभी चालक वापस बस सेवा में लौट आएंगे और रूट फिर से सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें