फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज बारिश के बाद एक्सप्रेसवे के नीचे हाई वोल्टेज के कई बिजली के खंभे गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। लगातार हो रही तेज बारिश के बाद दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के नीचे पुलिस लाइन से सेक्टर-29 की ओर जाने वाले मार्ग पर हाई वोल्टेज बिजली लाइन के करीब आठ खंभे सड़क पर गिर गए। इनमें से कुछ खतरनाक स्थिति में टेढ़े होकर लटक रहे हैं।

खंभों के गिरने से हाई वोल्टेज बिजली की तारें सड़क के बेहद करीब आ गई हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इस मार्ग से लगातार लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर अमन का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन कमजोर होने से बिजली के खंभे एक-एक कर गिर गए। लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद करने, क्षेत्र को सुरक्षित घेराबंदी करने और क्षतिग्रस्त खंभों को हटाकर नए खंभे लगाने की मांग की है।

फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो यह स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें