फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्विमिंग पूल में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गई थी बच्ची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बृहस्पतिवार दोपहर को गांव मिर्जापुर स्थित स्विमिंग पूल में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची किशोरी अपने पिता राम सिंह, चाचा भोलू और अन्य परिजनों के साथ गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल में नहाने गई थी। परिवार ने करीब 500 रुपये शुल्क जमा कर पूल में प्रवेश लिया था।

परिजनों का कहना है कि नहाने के बाद बच्ची कपड़े पहनकर पूल के किनारे बैठ गई थी। कुछ समय बाद अचानक वह संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में गिर गई, जिसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी। जब बच्ची नजर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश शुरू की और कुछ देर बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता राम सिंह ने बताया कि उन्हें यह भी स्पष्ट जानकारी नहीं है कि संबंधित स्विमिंग पूल का संचालन कौन करता है और वहां सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी। घटना ने पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें